आकांक्षी जिला चम्बा में हो रहा अपार विकास: हर्ष महाजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 13, चंबा (हिमाचल प्रदेश): राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आकांक्षी जिला चम्बा में अपार विकास हो रहा है। इसी कड़ी में पठानकोट-चम्बा-भरमौर नेशनल हाईवे के सुदृढ़करण और पांगी के लिए स्ट्रेटजिक रोड़ बनाने के कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा ताकि भाग्य रेखा कही जाने वाली सड़कों को और बेहतर बनाया जा सके।
इन परियोजनाओं के सिरे चढ़ने से जहाँ चम्बा से पठानकोट की दूरी एक घंटा कम हो जाएगी। वहीँ पांगी घाटी वर्ष भर देश दुनिया से जुड़ी रहेगी। यह बात राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कल देर शाम चम्बा पहुँचने के पश्चात कही। इस मोके पर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हर्ष महाजन ने कहा कि बिना भेदभाव के हिमाचल का एक समान विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है।
चम्बा जिला के स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं शुरू करके उनका डिजिटाइजेशन किया जाएगा जिसका शुभारम्भ वे अपने इस दौरे के दौरान करने जा रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य परियोजनाओं को अम्लीजामा पहनाया जाएगा।
बाइट: हर्ष महाजन, राज्यसभा सांसद