अपराध

आकाशवाणी भोपाल में स्वच्छता ही सेवा 6.0 अभियान के तहत स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया गया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आकाशवाणी भोपाल में स्वच्छता ही सेवा 6.0 अभियान के तहत स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया गया

आकाशवाणी भोपाल में स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया गया

स्वच्छता ही सेवा 6.0 अभियान के तहत सम्मान समारोह

आकाशवाणी परिसर में दस स्वच्छता मित्र हुए सम्मानित

अधिकारियों कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता की

आकाशवाणी भोपाल में स्वच्छता ही सेवा 6.0 अभियान के तहत स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा प्रसार भारती, आकाशवाणी महानिदेशालय के निर्देशानुसार बुधवार को आकाशवाणी भोपाल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में करीब 10 स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया गया। अभियान के तहत जन भागीदारी, पाठशाला, स्वच्छता मित्र, कबाड़ से जुगाड़ और स्वच्छता से समृद्धि जैसे पांच प्रमुख बिंदुओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में आकाशवाणी भोपाल के क्लस्टर प्रमुख लोकेश कुमार, निदेशक समाचार पूजा पी. वर्धन, उपनिदेशक एस.के. श्रीवास्तव, स्वच्छता ही सेवा अभियान के नोडल अधिकारी एवं सहायक निदेशक देवेंद्र कुमार सक्सेना, कार्यक्रम प्रमुख शुभम तिवारी, आकाशवाणी इंदौर के कार्यक्रम प्रमुख सिद्धार्थ भूषण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अब्राहम थॉमस और सहायक अनुसंधान अधिकारी दीपक सचदेवा सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में स्वच्छता मित्रों ने भी सहभागिता की।

------ होल्ड: पूजा पी. वर्धन, निदेशक एवं समाचार प्रमुख, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी भोपाल

बाइट: लोकेश कुमार श्रीवास्तव, उप महानिदेशक एवं क्लस्टर प्रमुख

बाइट: देवेंद्र कुमार सक्सेना, सहायक निदेशक एवं नोडल अधिकारी, स्वच्छता अभियान

------

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

स्वच्छता के प्रति जागरूकता से समाज में स्वच्छता की संस्कृति बसती है। जब हम अपने परिवेश को साफ़ रखने का प्रयास करते हैं, तो न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मनोबल भी बढ़ता है। आकाशवाणी भोपाल के स्वच्छता मित्रों ने यह दिखाया कि एकजुट होकर छोटे-छोटे कदम बड़े परिवर्तन लाते हैं। चलिए हम भी अपने घर, स्कूल, और कार्यस्थल को स्वच्छ रखकर समाज में सकारात्मक बदलाव का सन्देश फैलाएँ।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।