आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बैगा दंपत्ति की मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 अगस्त 2026 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से बैगा दंपत्ति की मौत हो गई। घटना ग्राम कटरा ढपनिपानी में शनिवार शाम करीब सात बजे की है। तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति पत्नी जमीन पर गिर पड़े।
परिजन दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।