आलीराजपुर : नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु प्रचार वाहन रवाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु प्रचार वाहन रवाना
आलीराजपुर, 09 सितंबर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला अलीराजपुर एवं तहसील जोबट के समस्त न्यायालयों में 12 सितंबर 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें आपराधिक, सिविल, विद्युत, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, कुटुम्ब न्यायालय सहित बैंक एवं अन्य ऋण वसूली से संबंधित प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जाएगा।
लोक अदालत के प्रचार-प्रसार एवं आमजन को इसके लाभों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिला न्यायालय परिसर से रवाना किया गया।
इस दौरान प्रथम जिला न्यायाधीश श्री नंदराम परमार, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री आर.पी. सेवेतिया,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जय पाटीदार, न्यायिक अधिकारीगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
नेशनल लोक अदालत एक सरकारी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुलभ, तेज़ और सस्ते न्यायिक समाधान उपलब्ध कराना है। यह पहल विशेष रूप से आपराधिक, सिविल, मोटर दुर्घटना, चेक बाउंस, कुटुम्ब और बैंक ऋण वसूली मामलों में न्यायिक पहुँच बढ़ाने का लक्ष्य रखती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि 12 सितंबर 2026 को अलीराजपुर और जोबट में इस अदालत का आयोजन होने से नागरिकों को लंबी प्रक्रियाओं और महँगे वकीलों से मुक्ति मिलेगी। आम जनता पर इसका असर यह है कि मामूली विवादों का समाधान शीघ्र होगा, कानूनी