व्यापार

आलू बनाएगा मालामाल, त्योहारों से पहले खूब भर लें जेबें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आलू बनाएगा मालामाल, त्योहारों से पहले खूब भर लें जेबें

त्यौहारों का सीजन जब भी आता है अपने साथ बहुत सारे कमाई के मौके लेकर आता है.

किसानों से लेकर दुकानदारों और तमाम बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए सीजन सबसे जरूरी होता है.

अगर कोई किसान आलू से ताबड़तोड़ा प्रॉफिट कमाना चाहता है तो ये मौका उसके लिए सबसे बेस्ट है.

क्योंकि इस समय यदि कोई आलू की खेती करेगा तो उसे दिसंबर में काफी तेजी से मुनाफा होगा. आइये बताते हैं कैसे.

अगेती आलू की बुआई का समय

दरअसल ये समय अगेती आलू की बुआई का है, ऐसे में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट्स के मुताबिक सितंबर के महीने में ही यदि आलू की बुआई कर देंगे.

तो 70 से 80 दिन में आलू की फसल तैयार हो जाएगी.

दिसंबर में जब फसल तैयार हो जाएगी तब किसान इसे खुदाई कर मंडी में या बाजारों में आसानी से बेच सकते हैं.

ऐसे समय में किसानों को इतने आलू की बुआई तो जरूर करना चाहिए, जिससे कि ये उनके घर के काम भी आ जाए और बेचने के काम भी आए.

ये भी पढ़ें: Vegetarian थाली एक साल में हो गई भयंकर महंगी, तेल-प्याज की कीमतों ने बढ़ाई कॉस्ट

समय है सबसे महत्वपूर्ण अगेती आलू की बुआई या खेती के लिए समय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है.

इसलिए किसानों को 15 से 20 सितंबर के बीच खेत को जुताई के लिए तैयार कर लेना चाहिए. फसल की बुआई के बार महज 70 से 80 दिन में ही आलू की फसल तैयार हो जाएगी. इसके बाद किसान इसी खेत में गेहूं की फसल भी बो सकते हैं.

ये किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा.

क्यों फायदेमंद है अगेती आलू की खेती?

बता दें कि अगेती आलू की फसल सबसे जल्दी तैयार हो जाती है, ये किसानों के लिए इसलिए काफी फायदेमंद है.

खासतौर से इस मौसम में यानी फेस्टिव सीजन में आलू का इस्तेमाल भी ज्यादा होता है.

सर्दी का मौसम आते ही घरों में आलू के चिप्स भी बनते हैं, जिसके चलते लोग आलू को का

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।