आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

जियो हॉटस्टार का शो 'भोजपुरी बवाल' इन दिनों काफी बवाल मचा रहा है. शो में दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और तेजप्रताप यादव हर दिन बवाल काटते हुए नजर आ रहे हैं. हर दिन सभी स्टार्स कोई ना कोई खुलासा करते तो कभी एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते नजर आते हैं. ऐसे में अब हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा हो गया, जो काफी मजेदार था. आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को शादी का ऑफर दिया तो मथुरा में काजल राघवानी, तेजप्रताप यादव के साथ रास रचाते हुए नजर आईं. चलिए बताते हैं क्या कुछ हुआ.
काजल ने खेसारी संग रिश्ते पर की बात
इस दौरान काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के साथ एक बार फिर से अपने रिश्ते पर बात की और कहा कि उन्होंने खेसारी लाल के साथ रिश्ते में काफी कुछ सहा है. एक्ट्रेस कहती हैं, 'सुसाइड करने की कोशिश की. उस समय उन्होंने कहा मरना है तो मरो, ढोंग मत करो. मैं उनके साथ प्यार में नहीं थी लेकिन उन्होंने चीजें ऐसे क्रिएट की कि परिवार वाले नहीं चाहते तो मैं उनके करीब आ गई. कहा पत्नी से रिश्ता नहीं है कुत्ते के जैसे ट्रीट किया. बच्चों को पैसा चाहिए, बीवी को तलाक दे दूंगा और ऐसे 5 साल का रिश्ता रहा फिर खुद ही कहा कि धोखा दिया. इवेंट में जाती थी लोग पत्थर मारते थे इनके फैंस.'
वहीं, काजल ने खेसारी को लेकर एक बार फिर से खुलासा किया और कहा, 'उनके मोबाइल में लड़कियों के फोटोज थे. ऐसी-ऐसी स्थिति में वीडियो और फोटोज देखा तो उन्होंने कहा कि ये मेरा एंटरटेनमेंट है.'
यह भी पढ़ें: सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर
इसके साथ ही आम्रपाली दुबे और पवन सिंह एक बार फिर से साथ में डिस्कशन करते हुए नजर आए. इसी बातचीत में एक्ट्रेस न
📡 स्रोत: ABP Live Film