आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्राशन, कार्यकर्ताओं का सम्मान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कानपुर देहात में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोगनीपुर तहसील के असेवा, हैदरापुर, शाहाबापुर समेत कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया और उनके अभिभावकों से बातचीत की। इस दौरान हेल्दी बेबी प्रतियोगिता भी कराई गई। लोगों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।कार्यक्रम में बेहतर काम करने वाली आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।