राज्य

आंगन मिलन में सेवाभाव का सम्मान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आंगन मिलन में सेवाभाव का सम्मान

झुंझुनूं के देरवाला आंगनवाड़ी केंद्र में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम हुआ। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कार्यकर्ता, सहायिका और आशा सहयोगिनियों का सम्मान किया गया।

झुंझुनूं, 25 सितम्बर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत देरवाला आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग सहित जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य, पोषण और महिला एवं बाल विकास से जुड़ी सेवाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन भी किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा सहयोगिनी ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके प्रयासों से सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। उन्होंने आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्मिकों से इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया।

बाइट- अरुण गर्ग, जिला कलेक्टर

बाइट - विजेंद्र सिंह, उपनिदेशक महिला विभाग

बाइट - प्रियंका, सुपरवाइजर आंगनवाड़ी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।