राजनीति

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर 12 हजार:सहायिकाओं को मिलेंगे 6 हजार, हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा का ऐलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर 12 हजार:सहायिकाओं को मिलेंगे 6 हजार, हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा का ऐलान

कानपुर देहात के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मानदेय बढ़ाने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की। इसका प्रसारण मंगलवार को माती स्थित सामुदायिक भवन, इको पार्क में किया गया।

कार्यकत्रियों को 12 हजार, सहायिकाओं को 6 हजार घोषणा के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपए और सहायिकाओं का 6 हजार रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा हर साल 5 लाख रुपए तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी देने का ऐलान किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत सिंह पाल और डीएम कपिल सिंह मौजूद रहे।

उन्होंने बेहतर काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति-पत्र और पोषण पोटली देकर सम्मानित किया। बड़ी संख्या में कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्टफोन से मजबूत करने पर जोर राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों के पोषण, देखभाल और विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की तुलना मां यशोदा से करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्टफोन और अन्य संसाधनों से और मजबूत किया जाएगा। 22 छात्राओं को ट्रैक सूट और प्रशस्ति-पत्र बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाली छात्राओं और हाईस्कूल में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाली कुल 22 छात्राओं को ट्रैक सूट और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

डीएम कपिल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को जिले में प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मौजूद रहीं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।