आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दौसा में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। छह गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया, साथ ही पोषण संबंधी जानकारी दी गई।
दौसा, 26 सितंबर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पूरे देश में चलाए जा रहे विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत शनिवार को दौसा शहर के वार्ड 24, 25 और 26 प्रथम के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छह गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कर उनका सम्मान किया गया।
साथ ही छह माह की उम्र पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। कार्यक्रम में 7 से 8 माह की गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र पर बुलाकर पारंपरिक रूप से गोद भराई की रस्म निभाई गई। महिलाओं को पोषाहार, नारियल, फल, साड़ी, चुनरी व श्रृंगार सामग्री भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा 15 बच्चों को पोषाहार वितरित किया गया। छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया और उनके परिजनों को बच्चों के उचित पोषण एवं देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सीडीपीओ ममता जैन, कर्मचारी नेता भगवान वर्मा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। अधिकारियों ने बताया कि विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जिलेभर में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जा रहा है।
बाइट - रेखा शर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बाइट - पूजा गर्भवती महिला,
बाइट - ममता जैन सीडीपीओ, महिला एवं बाल विकास विभाग, दौसा