अपराध

आनी में खाई में गिरी गाड़ी, 4 की मौत, एक घायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आनी में खाई में गिरी गाड़ी, 4 की मौत, एक घायल

सितंबर 22, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): कुल्लू ज़िला के आनी उपमंडल के हरिपुर-नागन क्षेत्र में आज तड़के एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि एक घायल हुआ जिसे उपचार के लिए रामपुर अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी बड़ागांव से शादी समारोह से वापिस घर लौट रही थीं।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया तथा शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान राहुल राणा पुत्र जगदीश चन्द गांव जाबो डा. कराणा, तह. आनी, जिला कुल्लू, हि. प्र. उम्र 25 साल, बाल कृष्ण पुत्र ढीक राम गांव जाबो डा. कराणा तह. आनी जिला कुल्लू हि. प्र. विकास उर्फ विक्की पुत्र हीरा सिंह, गांव.

जाबो, डा. कराणा, तह. आनी जिला कुल्लू हि.प्र. तथागुंजन पुत्र राम प्रकाश गांव जाबो डा. कराणा, तह. आनी, जि. कुल्लू, हि.प्र. के रूप में हुई है। घायल सुरेश को रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आनी प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 25-25 हज़ार रुपए की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है तथा शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में एक कार दुर्घटना हुई, जिसमें चार लोगों की मृत्यु और एक घायल हुआ। घटना तब हुई जब गाड़ी बड़गांव से शादी समारोह से लौटते समय खाई में गिर गई। यह दुर्घटना ग्रामीण इलाकों में सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर सवाल उठाती है। ऐसे हादसे से स्थानीय जनता को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की आवश्यकता का एहसास होता है। साथ ही यह दुर्घटना ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा सहायता और सड़क रखरखाव के महत्व को उजागर करती है, जिससे भविष्य में समान घटनाओं से बचाव के

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

इस दुखद दुर्घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना अनिवार्य है। सीट बेल्ट बाँधना, तेज़ गति से बचना और सड़क के नियमों का पालन करना जीवन रक्षक हो सकता है। परिवारों को एक-दूसरे के साथ संवाद बढ़ाना चाहिए, ताकि किसी भी परिस्थिति में आपसी समझ और सहयोग से दुर्घटनाओं से बचा जा सके। याद रखें, सुरक्षित यात्रा ही सबसे बड़ा प्रेम और जिम्मेदारी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।