'आंख बंदकर भरोसा न करें...' आखिर किस बात पर बोले सीजेआई सूर्यकांत, NLU के छात्रों को दी सीख

CJI Surya Kant News: सीजेआई सूर्यकांत ने लॉ यूनिवर्सिटीज से कहा है कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बदलाव को सिर्फ अपनाने के बजाय उसकी दिशा तय करने में नेतृत्व करें. जोधपुर में कुलपति सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने जनरेटिव AI पर पूरी तरह रोक लगाने का विरोध किया. उनका कहना है कि छात्रों को AI के फायदे और सीमाओं दोनों की समझ होनी चाहिए. सीजेआई ने एल्गोरिदम की जवाबदेही, डेटा सुरक्षा और डिजिटल न्याय जैसे विषयों पर शोध बढ़ाने की जरूरत भी बताई.
📡 स्रोत: News18 Hindi