राजनीति

'आप ऐसे नेता हैं जो...', PM मोदी के नेतृत्व के मुरीद हुए मिर्जियोयेव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'आप ऐसे नेता हैं जो...', PM मोदी के नेतृत्व के मुरीद हुए मिर्जियोयेव

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने रविवार (30 अगस्त, 2026) को राजधानी ताशकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की.

इस बातचीत के दौरान उज्बेक राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी के नेतृत्व और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ते कद की प्रशंसा की.

उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय नतीजे हासिल कर रहा है, अपने आर्थिक विकास के दर को ऊंचा बनाकर रख रहा है और बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर रहा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने कहा, प्रधानमंत्री जी, मेरा मानना है कि आपके नेतृत्व में भारत डिजिलाइजेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), स्पेस एक्सप्लोरेशन और कई अन्य क्षेत्रों में वास्तव में असाधारण प्रगति कर रहा है.

उन्होंने कहा, वैश्विक मामले में नई दिल्ली की आवाज और प्रभाव और भी ज्यादा मजबूत हुए हैं. आपके करीबी दोस्त के रूप में, निश्चित तौर पर हम इन सभी उपलब्धियों को देखकर बहुत ज्यादा खुश हैं. भारत का बढ़ता कद आपके नाम और नेतृत्व से जुड़ा- मिर्जियोयेव

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी, हम आपको न सिर्फ एक बेहतरीन और दूरदर्शी राजनेता के रूप में जानते हैं, जिन्हें भारत की जनता का गहरा विश्वास और सम्मान हासिल है, बल्कि एक ऐसे नेता के रूप में भी जानते हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत प्रतिष्ठा है.

पिछले कुछ सालों में भारत में तेज रफ्तार से हुई प्रगति और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का बढ़ता प्रभाव सीधे तौर पर आपके नाम और नेतृत्व से जुड़ा हुआ है.

#WATCH | Tashkent, Uzbekistan: During delegation-level talks with PM Narendra Modi, President Shavkat Mirziyoyev says, "Your Excel

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।