'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने पर दुनिया के कई देशों के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.
बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर, डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट और नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे राजनीतिक सफर की सराहना की.
वहीं, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोगबे ने भावुक पत्र लिखकर पीएम मोदी को अपना बड़ा भाई बताया और उन्हें 'विष्णु का अवतार' कहा.
जापान की नेता साने ताकाइची ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए भारत-जापान संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई.
बेल्जियम के पीएम ने साझेदारी मजबूत करने की जताई इच्छा
बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी को गुजरात से नई दिल्ली तक सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 साल पूरे करने पर बधाई दी. उन्होंने भारत की अपनी हालिया यात्रा को फलदायी बताया.
वेवर ने लिखा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात से नई दिल्ली तक सरकार में लगातार 25 वर्षों के नेतृत्व के लिए हार्दिक बधाई देते हैं.
उन्होंने कहा कि पिछले महीने भारत की फलदायी यात्रा के बाद वह दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को और गहरा करने के लिए उत्सुक हैं.
डोमिनिका के पीएम बोले- आपकी मित्रता और उदारता के लिए आभारी
डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें अपना प्रिय मित्र बताया और सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 वर्षों की सेवा पूरी करने पर बधाई दी.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की राजनीतिक यात्रा गुजरात से शुरू हुई और भारत के नेतृत्व तक पहुंची.
स्केरिट ने डोमिनिका के प्रति पीएम मोदी की मित्रता और वहां के लोगों के प्रति दिखाई गई उदारता के लिए आभार जताया.
उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को महत्व देते हैं और आने वाले वर्षों में इन्हें और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं.
डोमिनिका के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और भारत के लोगों की सेवा में निरंतर सफलता की कामना भी की.
📡 स्रोत: ABP Live