'आप चने बेचने गए थे...' बाबर आजम के बयान पर भड़के वसीम अकरम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वसीम अकरम ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट के बाद ही कप्तानी से हट जाना चाहिए था.
उन्होंने उस बयान का भी मजाक बनाया, जो बाबर ने तीसरे टेस्ट से पहले दिया था.
बता दें कि इतिहास में पहली बार हुआ जब इंग्लैंड में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ हुआ, तीनों मैचों में इंग्लैंड आसानी से जीत गई.
बाबर आजम ने तीसरे टेस्ट से पहले कहा था कि लॉर्ड्स टेस्ट के बाद टीम में हुए बदलावों की जानकारी उन्हें भी नहीं थी.
दरअसल पीसीबी ने 7 खिलाड़ियों को स्क्वॉड से बाहर कर घर भेज दिया था, इसने क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया था. कई खिलाड़ियों के फोन जब्द कर लिए गए थे.
यहां तक कि हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया था.
आप चने बेचने गए थे- अकरम
मैनचेस्टर में एक कार्यक्रम में वकार यूनिस के साथ बातचीत में वसीम अकरम ने बाबार आजम के बयान पर मजाक बनाते हुए कहा कि अगर उन्हें टीम में हो रहे बदलावों के बारे में जानकारी नहीं थी तो आप वहां क्या कर रहे थे?
आप क्या चने बेचने के लिए गए थे?
अकरम ने बाबर की कप्तानी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को लगना चाहिए कि आपका कप्तान आपके लिए खड़ा रहेगा.
अगर खिलाड़ी को कप्तान का समर्थन नहीं मिलता तो वह अपना 100 प्रतिशत नहीं दे सकता.
हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी राय गलत भी हो सकती है, लेकिन दूसरे टेस्ट में हार के बाद उन्हें कप्तानी से हट जाना चाहिए था. वह सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेल सकते थे.
यह भी पढ़ें- लक्ष्मीपति बालाजी बनें टीम इंडिया के हेड कोच, इस सीरीज में मिली जिम्मेदारी
टीम में हुए इन बदलावों के बाद से नतीजों में कुछ नहीं बदला, बर्मिंघम में हुए तीसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड आसानी से जीत गई थी.
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अ
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर भारत और इंग्लैंड के बीच हुए क्रिकेट टेस्ट मैच के दौरान वसीम अकरम के बयान से संबंधित है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाया। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दोनों देशों के बीच क्रिकेट की प्रतिस्पर्धा और कप्तानी पर चर्चा को उजागर करता है, साथ ही यह दर्शाता है कि कैसे खिलाड़ी और प्रशंसक खेल के दौरान राजनीतिक और राष्ट्रीय भावनाओं को जोड़ते हैं। इस प्रकार की टिप्पणियाँ आम जनता में क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ा सकती हैं, साथ ही राष्ट्रीय पहचान और खेल भा