खेल

आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी

13 अक्तूबर 2026, देहरादून: प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार ने आपदा मोचन निधि से 30 करोड़ रूपए का बजट जारी किया है। इस धनराशि से क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों, चारदीवारी, खेल मैदान, शौचालय एवं अन्य परिसंपत्तियों का पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा आकांक्षा कोण्डे ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर आवंटित धनराशि को शीघ्र व्यय करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी सीईओ को आपदा मद से आवंटित धनराशि का उपयोग कर मार्च 2027 तक पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य पूरे कर उपयोगिता प्रमाण पत्र शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध करने के भी निर्देश दिए हैं।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों का शीघ्र पुनर्निनिर्माण किया जायेगा। संबंधित अधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यालयों को जल्द से जल्द पूर्ववत स्वरूप में लाया जा सके।

संलग्न- फाइल फोटो (डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।