'आपका धर्म पारसी, अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं', राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का अटैक

Nishikant Dubey Slams Rahul Gandhi: राहुल गांधी के मनुस्मृति को लेकर दिए गए बयान पर सियासी विवाद बढ़ गया है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके धर्म और धार्मिक ग्रंथों पर टिप्पणी करने के अधिकार पर सवाल उठाया.
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राहुल गांधी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी की संविधान और लोकतंत्र के प्रति जवाबदेही है, लेकिन वह भारत की परंपरा और विरासत को कोसने को अपना अधिकार समझते हैं.
इस विवाद के बीच निशिकांत दुबे ने मनुस्मृति के इतिहास और उसके अध्ययन को लेकर भी कई दावे किए हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi