व्यापार

आपका भी UPI अकाउंट हो सकता है फ्रीज, जानें क्या कहता है RBI

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आपका भी UPI अकाउंट हो सकता है फ्रीज, जानें क्या कहता है RBI

आजकल पेमेंट के लिए अधिकतर लोग केवल यूपीआई का ही इस्तेमाल कर रहे हैं. यूपीआई के आने के बाद से तो जैसे कैश रखना लोगों ने लगभग बंद ही कर दिया है.

इसी बीच अब कई मामले ऐसे भी सामने आ रहे हैं, जिनमें लोगों के यूपीआई अकाउंट फ्रीज भी हो रहे हैं.

वो भी किसी स्कैम के चलते, इस बारे में हाल ही में केरल के एक व्यक्ति ने शिकायत की है.

क्या है पूरा मामला? दरअसल हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट X (पहले ट्विटर) पर केरल के रहने वाले फुटुम्बाका सुमा ने एक पोस्ट शेयर की है.

इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके खाते में दो बार किसी अनजान यूपीआई से कुछ रुपये आए, जिसके बाद HDFC बैंक ने बिना कोई नोटिस दिए उनका खाता ही फ्रीज कर दिया है. शख्स ने इस पोस्ट में केरल पुलिस को टैग करते हुए लिखा:

ये भी पढ़ें: 20% बोनस की कर लें तैयारी, 21000 सैलरी वालों को सीधा फायदा

'मैं आपके ध्यान में ये बात लाना चाहता हूं कि 31 अगस्त और 4 अगस्त को मुझे UPI के जरिए दो अनजान पेमेंट मिले. मैंने उन्हें वापस नहीं भेजा क्योंकि मुझे लगा कि ये कोई स्कैम हो सकता है.

जब भेजने वाले ने व्हॉट्सएप पर मुझसे संपर्क किया, तो मैंने जिम्मेदारी दिखाते हुए कहा कि वो अपने बैंक से संपर्क करें और मैं सही तरीके से पैसे वापस करवा दूंगा, क्योंकि मैं किसी स्कैम का हिस्सा नहीं बनना चाहता था.

इसके बाद, HDFC ने उस रकम को रोक दिया और मेरा पूरा अकाउंट फ्रीज कर दिया.'

@TheKeralaPolice I d like to bring to your notice that on the 31st and 4th of August I received two unknown payments via UPI.

I did not send it back as I thought it was some scam.

When the sender reached out on WhatsApp I did the responsible thing of saying contact your bank and pic.t

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।