विदेश

आपके सिलेंडर में है अमेरिका की गैस, देश में US से आ रही 50% LPG

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आपके सिलेंडर में है अमेरिका की गैस, देश में US से आ रही 50% LPG

भारत में फरवरी के बाद से LPG को लेकर काफी कश्मकश रही है.

कुछ समय सब ठीक चला लेकिन जैसे ही ईरान- यूएस के युद्ध के होर्मुज ब्लॉक हुआ और वहां से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई, तब देश में तेज- गैस की काफी कमी देखी गई.

जिसके बाद इससे बचने के लिए सरकार ने अब अमेरिका पर LPG गैस को लकेर निर्भरता बढ़ा दी है. जिसके चलते अगस्त में भारत के LPG आयात में अमेरिका सबसे बड़ा सप्लायर बना रहा.

हालांकि, इस दौरान खाड़ी देशों से LPG की सप्लाई में तेज बढ़ोतरी हुई.

ये जानकारी Kpler और पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालाइसिस सेल (PPAC) के आंकड़ों से सामने आई है.

ये भी पढ़ें: HDFC ने घटाई लोन की ब्याज दरें, आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर?

कितना रहा कुल LPG आयात?

Kpler के मुताबिक अगस्त में भारत का कुल LPG आयात जुलाई के मुकाबले 14.5% बढ़ा. इस दौरान खाड़ी देशों से आने वाली LPG की मात्रा लगभग दोगुनी हो गई.

इसके कारण भारत के कुल LPG आयात में खाड़ी देशों की हिस्सेदारी जुलाई के 16.4% से बढ़कर अगस्त में 29.7% हो गई.

अमेरिका बना सबसे बड़ा सप्लायर

खाड़ी देशों से सप्लाई बढ़ने के बावजूद अमेरिका भारत के LPG आयात में सबसे आगे रहा. अगस्त में अमेरिका से भारत को 7,24,150 टन LPG मिली.

हालांकि, ये जुलाई के मुकाबले 25.8% कम है. फिर भी भारत के कुल LPG आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी 50% से ज्यादा रही.

UAE से सबसे ज्यादा बढ़ी सप्लाई

खाड़ी देशों में UAE से LPG की सप्लाई सबसे ज्यादा बढ़ी.

अगस्त में UAE ने भारत को 1,98,860 टन LPG भेजी, जो जुलाई के मुकाबले 94.9% ज्यादा है.

वहीं, कुवैत से LPG आयात जुलाई के 44,230 टन से बढ़कर अगस्त में 1,14,580 टन हो गया. कतर से भी सप्लाई बढ़ी.

वहां से भारत को अगस्त में 65,400 टन LPG मिली, जबकि जुलाई में ये मात्रा सिर्फ 19,320 टन थी.

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत में LPG की आपूर्ति में हाल ही में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है, जहाँ अमेरिका अब 50% से अधिक LPG का प्रमुख स्रोत बन गया है। यह परिवर्तन ईरान-यूएस युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य पर बंदी के बाद हुआ, जिससे कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई और देश में गैस की कमी हुई। सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए अमेरिकी LPG पर निर्भरता बढ़ाई, जिसके परिणामस्वरूप अगस्त में अमेरिका सबसे बड़ा LPG आपूर्तिकर्ता बना। यह कदम ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, परंतु आयात पर बढ़ती निर्भरता से कीमतों में उतार-चढ़ाव औ

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।