'आपको सड़क पर निकलने भी न दिया जाए' सुवेंदु अधिकारी के बयान पर ममता बनर्जी का सवाल- ये धमकी है या हाउस अरेस्ट

पश्चिम बंगाल की राजनीति में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और TMC प्रमुख ममता बनर्जी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. ममता ने सुवेंदु के उस कथित बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने देने की बात कही गई थी.
ममता ने सवाल किया कि लोकतंत्र में किसी को यह तय करने का अधिकार कैसे मिल सकता है कि कौन घर से बाहर निकलेगा. ममता ने यह भी साफ किया कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी और बीजेपी के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी.
📡 स्रोत: News18 Hindi