इतिहास

आर प्रज्ञानंदा ने रचा इतिहास, ग्रैंड शतरंज टूर जीतने वाले बने पहले भारतीय

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आर प्रज्ञानंदा ने रचा इतिहास, ग्रैंड शतरंज टूर जीतने वाले बने पहले भारतीय

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंद ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने गुरुवार रात अमेरिका के सेंट लुइस में खेले गए ग्रैंड शतरंज टूर के फाइनल में मौजूदा चैंपियन फैबियानो कारुआना को 15-13 से हराया. उपराष्ट्रपति सी.पी.

राधाकृष्णन ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि ये जीत उनकी असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प, संयम और उत्कृष्टता की निरंतर खोज का प्रमाण है. आर प्रग्नानंद का फाइनल अमेरिका के फैबियानो कारुआना के साथ था.

शुरुआत में प्रग्नानंद पिछड़ गए थे/ अंतिम दिन खेल जब शुरू हुआ, प्रग्नानंद 6 अंक पीछे थे. फिर उन्होंने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की. पुरस्कार राशि के रूप में उन्होंने 200,000 अमेरिकी डॉलर जीते. भारतीय मुद्रा में देखें तो ये करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये हैं.

ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने प्रज्ञानंद आर. प्रज्ञानंद ग्रैंड शतरंज टूर का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. उनकी इस जीत पर उपराष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, "प्रतिष्ठित 'ग्रैंड चेस टूर' का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने पर ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद को हार्दिक बधाई.

यह ऐतिहासिक जीत प्रज्ञानंद की असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प, संयम और उत्कृष्टता की निरंतर खोज का प्रमाण है. उनकी यह शानदार उपलब्धि एक बार फिर विश्व मंच पर भारतीय शतरंज के बढ़ते कद को दर्शाती है. वे और भी ऊंचाइयां हासिल करते रहें और देश का नाम और रोशन करें." Heartiest congratulations to Grandmaster R.

Praggnanandhaa on becoming the first Indian player to win the prestigious Grand Chess Tour title. This historic triumph is a testament to Praggnanandhaa s exceptional talent, determination, composure and relentless pursuit of pic.twitter.com/4q7Tj4M6aN

Vice-President of India (@VPIndia) August 28, 2026 यह भी पढ़ें- <a href="https://www.abplive.com/sports/cricket/pakistan-s

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।