व्यापार

आरा कृषि भवन कैंपस में एकदिवसीय जॉब कैंप:प्राइवेट कंपनी में 25 पदों पर होगी भर्ती, 30 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आरा कृषि भवन कैंपस में एकदिवसीय जॉब कैंप:प्राइवेट कंपनी में 25 पदों पर होगी भर्ती, 30 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी

भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला नियोजनालय की ओर से आज शुक्रवार(21 अगस्त 2026) को कृषि भवन आरा कैंपस में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

प्राइवेट सेक्टर की कंपनी रेट्रोफिट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड पटना में ऑप्टिकल फाइबर टेक्नीशियन स्प्लेसर और FTTX इंजीनियर ऑपरेटर के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑन-द-स्पॉट नौकरी मिलेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 18000-30000 रुपए हर महीने सैलरी दी जाएगी। कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

जिसमें सिर्फ पुरूष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी।

योग्यता एवं आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता: 12वीं, ग्रेजुएट, डिप्लोमा और बीटेक पास उम्र सीमा: 18 से 25 साल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी चयन प्रक्रिया के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को निबंधन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा तथा सभी जरूरी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है।

नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि इस जॉब कैंप में भाग लेने वाले सभी आवेदकों का NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है। जो उम्मीदवार अभी तक निबंधित नहीं हुए हैं, वे ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला नियोजनालय, भोजपुर में भी ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध है।

युवाओं से प्रशासन की अपील कैंप में प्रवेश निशुल्क रहेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। चयन की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी।

जिला प्रशासन ने सभी इच्छुक और योग्य बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए जॉब कैंप में अवश्य शामिल हों।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।