आरआरटीएस कॉरिडोर कोटपूतली तक ले जाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर, 28 सितंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर को कोटपूतली तक विस्तारित करने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के राजस्थान सीमा तक पहुंचने के बाद राज्य सरकार अपने खर्च पर इसे प्रदेश में आगे बढ़ाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 117 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास किया। इससे अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ में विकास कार्य शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहें।
मुख्यमंत्री सोमवार को खैरथल-तिजारा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार भी प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं के लिए मिलने वाली राशि नगरीय निकायों और पंचायतों के माध्यम से खर्च होती है। ऐसे में इन संस्थाओं को मजबूत करना जरूरी है, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।
उन्होंने सहकारिता क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले ढाई वर्षों में डेयरी क्षेत्र में दूध उत्पादन 34 लाख से बढ़कर 47 लाख तक पहुंचा है। सहकारिता क्षेत्र में 10 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 19 लाख लखपति दीदी बनाई गई हैं।