आरडीए ने टाउनशिप योजना शुरू की

रायपुर विकास प्राधिकरण-आरडीए ने टाउनशिप योजना शुरू की है। नवा रायपुर के नजदीक पिरदा और ग्राम तुलसी की करीब तीन सौ पचपन एकड़ भूमि पर प्रस्तावित इस टाउनशिप के लिए भू-स्वामियों से दावे-आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। प्रस्तावित योजना में भू-स्वामियों को चालीस प्रतिशत विकसित जमीन वापस करने का प्रावधान है।