खेल

आरएनआर कॉलेज में दो दिनी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आरएनआर कॉलेज में दो दिनी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

राम निरीक्षण आत्मा राम महाविद्यालय, समस्तीपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर बुधवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के खेल मैदान एवं अन्तः क्रीड़ा भवन में आयोजित यह प्रतियोगिता 03 सितम्बर को सम्पन्न होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो.

दिलीप कुमार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी चंद्रशेखर सिंह के दिशा-निर्देशन में किया गया। आयोजन को सम्पन्न कराने में भौतिकी विभाग की सहायक प्राध्यापिका एवं सह क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दीपंविता भट्टाचार्य ने सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग के संतोष कुमार, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. विनय सिंह, गणित विभाग के डॉ. संजय महतो, इतिहास विभाग के डॉ. दीपक नायर, अंग्रेज़ी विभाग के डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी, डॉ. प्रतिमा प्रियदर्शिनी, डॉ. गंगेश आदि शामिल थे।

प्रथम दिवस आयोजित प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में मनोविज्ञान सेमेस्टर-III के मनीष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में हिंदी सेमेस्टर-VI की अंजली कुमारी विजेता रहीं। 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में भी मनोविज्ञान सेमेस्टर-III के मनीष कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में अर्थशास्त्र सेमेस्टर-I की दिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में शॉर्ट पुट (बालक वर्ग) में मनोविज्ञान सेमेस्टर-III के शुभम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शॉर्ट पुट (बालिका वर्ग) में भूगोल सेमेस्टर-VI की गुड़िया कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।