अपराध

आरएसएस पदाधिकारी की ट्रैक्टर-ट्राली से मौत:परिजनों ने हत्या की FIR कराई, पुलिस ने शुरुआती जांच में एक्सिडेंट मान रही

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आरएसएस पदाधिकारी की ट्रैक्टर-ट्राली से मौत:परिजनों ने हत्या की FIR कराई, पुलिस ने शुरुआती जांच में एक्सिडेंट मान रही

हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में सोमवार रात मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से RSS के सह-संपर्क प्रमुख सतीश कुमार (50) की मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसे का सामने आया है। ट्रैक्टर में फंसे सतीश को 30-35 मीटर तक घसीटने का आरोप जानकारी के मुताबिक, महमूदपुर निवासी सतीश कुमार सोमवार रात करीब 10:20 बजे घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान मिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी।

परिजनों का आरोप है कि टक्कर के बाद सतीश ट्रैक्टर में फंस गए और चालक उन्हें करीब 30 से 35 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का पीछा किया तो चालक कलीम ट्रैक्टर समेत सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में कलीम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

वहीं, सतीश को मेरठ के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल सतीश के परिवार में पत्नी प्रीति, 14 वर्षीय बेटा कुनाल, 15 वर्षीय बेटा प्रतीक और 11 वर्षीय बेटी मीनाक्षी हैं। वह सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

परिजनों के अनुसार, उनकी शादी करीब 18 साल पहले हुई थी। परिवार में एक भाई पुष्पेंद्र भी हैं। सतीश की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी बोले- शुरुआती जांच में हादसा सामने आया बुधवार को एसपी कुंवर ज्ञानज्य सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सतीश की मौत दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण हुई है।

जांच के दौरान मृतक और ट्रैक्टर चालक के बीच किसी पुरानी रंजिश की जानकारी सामने नहीं आई है। एसपी के मुताबिक, चालक के अनुभवहीन होने के कारण ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर खाई में पलटने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि मिट्टी कृषि कार्य के लिए एक खेत से दूसरे खेत में ले जाई जा रही थी।

खनन की जांच के लिए अधिकारियों को दी गई सूचना एसपी ने बताया कि मिट्टी के खनन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचना भेजी गई है। वहीं, परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।