आरोग्य मेला 4 बजे तक था,2 बजे बंद किया PHC:शिकायत के बाद CMO ने डॉक्टर समेत पूरे स्टाफ को वापस बुलाया, 5 कर्मचारियों के वेतन काटने का आदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →हाथरस में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया था। ऐंहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 2 बजे ही अस्पताल बंद कर स्टाफ के घर चले जाने की शिकायत मिली। मामले की जानकारी होने पर CMO डॉ.
वेद प्रकाश ने डॉक्टर समेत पूरे स्टाफ को तत्काल केंद्र पर बुलाया। जांच के बाद उन्होंने चिकित्सा अधिकारी समेत पांच कर्मचारियों का उस दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। 2:41 बजे मिली PHC बंद होने की शिकायत दोपहर 2:41 बजे मनोज नाम के व्यक्ति ने शिकायत की कि ऐंहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद है और पूरा स्टाफ घर जा चुका है। शिकायत मिलते ही CMO ने केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ.
प्रशांत कुमार को फोन किया। डॉ.
प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले के समय को लेकर उन्हें गलतफहमी हो गई थी। इसी वजह से उन्होंने दोपहर 2 बजे ही अस्पताल बंद कर दिया था। CMO के निर्देश पर वापस पहुंचा स्टाफ CMO ने डॉ.
प्रशांत कुमार को तत्काल खुद और पूरे स्टाफ के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया। साथ ही ब्लॉक महों के चिकित्सा अधीक्षक को भी केंद्र पर जाकर स्टाफ की उपस्थिति की जांच करने के लिए कहा गया। कुछ देर बाद चिकित्सा अधीक्षक और पूरा स्टाफ पीएचसी पहुंच गया। शिकायतकर्ता से भी केंद्र बंद होने की बात की पुष्टि की गई। डॉक्टर समेत पांच का वेतन कटेगा CMO डॉ.
वेद प्रकाश ने बताया कि मामले में चिकित्सा अधिकारी डॉ.
प्रशांत कुमार, फार्मासिस्ट शैलेंद्र सिंह, स्टाफ नर्स डोली, वार्ड बॉय मनोज कुमार और स्वीपर कम चौकीदार शिशुपाल का उस दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। CMO की कार्रवाई को आरोग्य मेले के निर्धारित समय में स्वास्थ्य केंद्र बंद किए जाने की लापरवाही पर कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
📡 स्रोत: NewsData.io