'आरोपी सांसद को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन', राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद क्या बोलीं रूप कुमारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बीजेपी की महिला सांसदों ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.
उन्होंने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को यौन उत्पीड़न के आरोपों के कारण जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में प्रोफेसर के पद से हटाए जाने को लेकर बात की.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष और लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आरोपी सांसद को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन हासिल है.
बच्चियां डरी हुई हैं.
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति से अपील है कि आरोपी सांसद को सदन से भी बर्खास्त किया जाए.
पीड़ित बच्चियों को संरक्षण देने की मांग
बीजेपी सांसद रूप कुमारी चौधरी ने पीड़ित बच्चियों को संरक्षण देने की मांग की है.
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान आरोपी कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है.
उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ शिकायत करने वाली छात्राओं को सुरक्षा देने की मांग की गई है.
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद क्या बोलीं बीजेपी सांसद
बीजेपी सांसद रूप कुमारी ने बताया कि राष्ट्रपति ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है.
बीजेपी महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में सांसद डी. पुरंदेश्वरी, दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज और अन्य महिला सांसद भी शामिल रहीं.
बता दें कि राष्ट्रपति भवन में बीजेपी सांसदों ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की.
कांग्रेस मुख्यालय के अलावा कई जगह प्रदर्शन
बता दें कि ये कदम बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर किए गए विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद उठाया गया है.
इस प्रदर्शन में मांग की गई थी कि पार्टी इनर मणिपुर से सांसद अकोइजम को पार्टी से बाहर करे.
सोमवार को दिल्ली में हुए इस विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ-साथ बीजेपी
📡 स्रोत: ABP Live