आर्थिक तंगी अब नहीं रोकेगी क्रिकेट का सपना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिली किट और जूते
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आर्थिक तंगी अब नहीं रोकेगी क्रिकेट का सपना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिली किट और जूते अंडर-14 स्टेट चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा क्रिकेटरों का सम्मान, खेल सामग्री देकर बढ़ाया हौसला मेरठ। प्रतिभा को संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रहना पड़े, इसी उद्देश्य से स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन (अंडर-14) की ओर से ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इसमें अंडर-14 स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित कर क्रिकेट किट, जूते और अन्य खेल सामग्री वितरित की गई। चार क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
समारोह में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी, आईटीआई क्रिकेट एकेडमी और जेएसएस बाई स्कूल के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस पहल में विवेक शेखर (मनोहर लाल सर्राफ), विनीत सरीन (ईएम प्रा.
लि.), कनिष्क जैन, सुभाष राजपूत (आरआर स्पोर्ट्स प्रा. लि.) और डॉ.
संजय जैन (ऋषभ क्रिकेट एकेडमी) ने सहयोग किया। बैट, पैड, ग्लव्स और जूते किए भेंट खिलाड़ियों को ईएम की ओर से बैट, पैड, ग्लव्स और थाई पैड दिए गए। आरआर स्पोर्ट्स प्रा. लि.
की ओर से किट बैग वितरित किए गए, जबकि विवेक शेखर और कनिष्क जैन ने क्रिकेट, बॉलिंग और वार्मअप शूज भेंट किए। खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी में मदद मिलेगी। वरिष्ठ अधिवक्ता ने किया सम्मानित समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अपराध अधिवक्ता वीरेंद्र कौशिक ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ.
संजय जैन, अधिवक्ता चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, बुधवार को अंडर-14 स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट की फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
📡 स्रोत: NewsData.io