व्यापार

आसमान में गरजे नौ हॉक जेट, हैरतअंगेज करतबों से रोमांचित हुआ मेरठ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आसमान में गरजे नौ हॉक जेट, हैरतअंगेज करतबों से रोमांचित हुआ मेरठ

आसमान में गरजे नौ हॉक जेट, हैरतअंगेज करतबों से रोमांचित हुआ मेरठ 100 से 150 फीट की ऊंचाई पर उड़ान, पलभर में क्रॉस करते विमानों ने थाम दी दर्शकों की सांसें मेरठ। मोहिउद्दीनपुर शनिवार की सुबह ऐतिहासिक एयर शो का गवाह बना। भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के नौ हॉक एमके-132 विमानों ने आसमान में ऐसी कलाबाजियां दिखाईं कि हजारों दर्शक रोमांचित हो उठे।

सुबह करीब 10:26 बजे हिंडन की ओर से नौ विमानों ने आसमान में दस्तक दी तो पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। पहली बार मेरठ में हुए इस एयर शो को देखने के लिए सुबह 9:30 बजे से ही मैदान दर्शकों से भर गया था। वी-फॉर्मेशन में 100-150 फीट की ऊंचाई पर उड़ान लाल और सफेद रंगों से सजे नौ हॉक जेट विमानों ने वी-आकृति में फॉर्मेशन बनाकर धरती से महज 100 से 150 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरी।

विमानों के बीच सटीक तालमेल और बेहद कम समय में बदलते फॉर्मेशन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। आसमान में विमानों की गर्जना के साथ मैदान में बैठे लोग अपनी कुर्सियों से खड़े होकर नजारा देखने लगे। बड़ी संख्या में लोगों ने मोबाइल कैमरों से एयर शो के यादगार पलों को कैद किया। आमने-सामने आए दो जेट, ऐन वक्त पर किया क्रॉस एयर शो का सबसे रोमांचक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब दो हॉक जेट तेज गति से एक-दूसरे की ओर बढ़े।

दोनों विमान बेहद करीब आते दिखाई दिए और ऐन वक्त पर एक-दूसरे को क्रॉस करते हुए अलग दिशा में निकल गए। पायलटों के सटीक नियंत्रण और विमानों के बीच बेहतरीन तालमेल ने दर्शकों को हैरत में डाल दिया। इसके बाद टीम ने कई अन्य हवाई करतब और फॉर्मेशन प्रस्तुत किए। डॉक्टर से लेकर व्यापारी तक, हर वर्ग पहुंचा पहली बार मेरठ में हो रहे सूर्य किरण एयर शो को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आया।

परिवारों के साथ डॉक्टर, उद्यमी, व्यापारी और स्कूली बच्चे भी शो देखने पहुंचे। मैदान में मौजूद लोगों ने विमानों के करतबों पर जमकर तालियां बजाईं और देशभक्ति के नारे लगाए। पूरे आयोजन के दौरान माहौल उत्साह और देशभक्ति से सराबोर रहा।मान में विमानों की गर्जना के साथ मैदान में बैठे लोग अपनी कुर्सियों से खड़े होकर नजारा देखने लगे।

बड़ी संख्या में लोगों ने मोबाइल कैमरों से एयर शो के यादगार पलों को कैद किया। आमने-सामने आए दो जेट, ऐन वक्त पर किया क्रॉस एयर शो का सबसे रोमांचक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब दो हॉक जेट तेज गति से एक-दूसरे की ओर बढ़े। दोनों विमान बेहद करीब आते दिखाई दिए और ऐन वक्त पर एक-दूसरे को क्रॉस करते हुए अलग दिशा में निकल गए।

पायलटों के सटीक नियंत्रण और विमानों के बीच बेहतरीन तालमेल ने दर्शकों को हैरत में डाल दिया। इसके बाद टीम ने कई अन्य हवाई करतब और फॉर्मेशन प्रस्तुत किए। डॉक्टर से लेकर व्यापारी तक, हर वर्ग पहुंचा पहली बार मेरठ में हो रहे सूर्य किरण एयर शो को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। परिवारों के साथ डॉक्टर, उद्यमी, व्यापारी और स्कूली बच्चे भी शो देखने पहुंचे।

मैदान में मौजूद लोगों ने विमानों के करतबों पर जमकर तालियां बजाईं और देशभक्ति के नारे लगाए। पूरे आयोजन के दौरान माहौल उत्साह और देशभक्ति से सराबोर रहा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।