देश

'आसान या मुश्किल, जल्द होगा फैसला', ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'आसान या मुश्किल, जल्द होगा फैसला', ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच अभी भी तनाव बना हुआ है. तमाम कोशिशें के बाद भी दोनों देशों के बीच अभी भी समझौता नहीं हो पाया. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को लेकर बड़ा बयान सामने आया है.

शनिवार (स्थानीय समय) को व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के संबंध में अमेरिका को जल्द ही एक महत्वपूर्ण फैसला लेना है.

इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि मौजूदा संकट का समाधान या तो शांतिपूर्ण तरीके से होगा या फिर हालात मुश्किल दिशा में जा सकते हैं.

ईरान की हालत बेहद खराब- ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी हालत बेहद खराब है.

हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि अमेरिका, ईरान के खिलाफ आगे कौन-से कदम उठाने जा रहा है. उन्होंने बस इतना कहा कि सबकुछ फिलहाल अमेरिका के पक्ष में आगे बढ़ रहा है.

बता दें कि इससे एक दिन पहले भी ट्रंप ने ईरान को लेकर अपनी रणनीति पर खुलकर कुछ बताने से इनकार कर दिया था. #WATCH | US President Donald Trump says, "We have a decision that I'll make about Iran. Iran's been decimated.

So the only question is, it'll either be the easy way or the hard way.

We'll have it the easy way or the hard way." (Source: US Network Pool Via Reuters) pic.twitter.com/qAHnM5XjHW — ANI (@ANI) October 3, 2026 पत्रकारों ने जब उनसे आने वाले कदमों के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि अगर वह अपनी योजना सार्वजनिक कर देंगे तो यह बड़ी खबर बन जाएगी.

साथ ही उन्होंने दावा किया कि स्थिति सही दिशा में जा रही है और ईरान गंभीर मुश्किलों का सामना कर रहा है.

पहले ही ईरान के साथ जंग खत्म करने की बात कह चुके हैं ट्रंप बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले भी ईरान के साथ चल रही जंग को खत्म करने की बात कह चुके हैं.

तब ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ चल रहा संघर्ष जल्द खत्म होगा.

उन्होंने दावा किया था कि ईरान आर्थिक और सैन्य दोनों मोर्चों पर काफी कमजोर हो चुका है.

ट्रंप के मुताबिक, देश में महंगाई बहुत ऊंचे स्तर पर है और आर्थिक संसाधनों की स्थिति भी खराब है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा था कि संघर्ष समाप्त होने के बाद वैश्विक तेल बाजार पर इसका सीधा असर पड़ेगा और कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है.

ईरान को लेकर अमेरिका की नीति में परमाणु का मुद्दा अहम है. वॉशिंगटन लगातार यह कोशिश कर रहा है कि तेहरान परमाणु हथियार विकसित न कर पाए.

इसी बीच ट्रंप के हालिया बयानों ने दोनों देशों के बीच तनाव और अमेरिकी प्रशासन की अगली रणनीति को लेकर अटकलें बढ़ा दी हैं.

पिछले सात महीने से जारी है जंग बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी 2026 को ईरान पर अचानक से हमला कर दिया था.

इस हमले में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत तमाम नेता मारे गए.

उसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल और मिडिल ईस्ट के देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. उसके बाद दोनों तरफ से करीब 40 दिनों तक ताबड़तोड़ हमले हुए.

जिसमें ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ा.

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पाकिस्तान की मध्यस्थता से अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू हुई लेकिन तीन दिनों तक चली बातचीत में कोई समाधान नहीं निकला.

उसके बाद कुछ दिनों तक सीजफायर रहा लेकिन बीच-बीच में हमले जारी रहे. अभी भी हालात वैसे ही बने हुए हैं. दोनों तरफ से तनाव है लेकिन हमले नहीं हो रहे.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।