मनोरंजन

आश्रम-4 में नजर आएंगे एक्टर जगत सिंह सोलंकी, जयपुर पहुंचे:बोले- डायरेक्टर प्रकाश झा के साथ काम करना गर्व की बात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आश्रम-4 में नजर आएंगे एक्टर जगत सिंह सोलंकी, जयपुर पहुंचे:बोले- डायरेक्टर प्रकाश झा के साथ काम करना गर्व की बात

पिछले कई दिनों से चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम-4’ की जयपुर में शूटिंग चल रही है, इसी सिलसिले में एक्टर जगत सिंह सोलंकी सोमवार देर रात जयपुर पहुंचे। जगत सिंह आश्रम-4 में नजर आएंगे। जयपुर पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में सीरीज से जुड़ने की खुशी जाहिर की और डायरेक्टर प्रकाश झा के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद किया।

जगत सिंह ने कहा कि ‘आश्रम’ का यह सीजन कहानी के लिहाज से काफी अलग होने वाला है। इस बार की कहानी बिल्कुल हटकर है और दर्शकों को पसंद आएगी। उन्होंने कहा- इस लोकप्रिय सीरीज का हिस्सा बनना मेरे लिए खास अनुभव है। जयपुर में दूसरा शूटिंग शेड्यूल जगत सिंह सोलंकी का जयपुर में यह दूसरा शूटिंग शेड्यूल है।

इससे पहले वे शहर में कूकस स्थित शंकरा कॉलेज, शिव विलास सहित कई लोकेशन्स पर ‘आश्रम 4’ के लिए शूटिंग कर चुके हैं। अब अगले चरण में वे बॉबी देओल के साथ दौसा में शूटिंग करते नजर आएंगे। जयपुर और आसपास के इलाकों में ‘आश्रम 4’ की शूटिंग पिछले कुछ समय से चल रही है। सीरीज के लिए कूकस, आमेर और शहर की अन्य लोकेशन्स को कहानी के अनुरूप तैयार किया गया है।

इससे पहले बॉबी देओल, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी सहित कई कलाकार अलग-अलग लोकेशन्स पर शूटिंग करते नजर आ चुके हैं। कूकस स्थित शिव विलास को भी सीरीज के लिए आश्रम के सेट के रूप में तैयार किया गया है, जबकि आमेर क्षेत्र के खोरा बीसल गांव और सागर लेक के आसपास भी शूटिंग की जा चुकी है।

‘आश्रम’ का हिस्सा बनने पर बोले- बेहद खुशी है मीडिया से बातचीत में जगत सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रकाश झा के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। वह बेहद जीनियस हैं। सोलंकी ने कहा कि ये मेरा दूसरा शेड्यूल है और इस बार की कहानी बिल्कुल हटकर है। लोगों को पसंद आएगी। ‘आश्रम 4’ का निर्देशन एक बार फिर प्रकाश झा कर रहे हैं और बॉबी देओल बाबा निराला के किरदार में वापसी कर रहे हैं।

प्रकाश झा के साथ लंबे समय से जुड़ा है जगत सिंह का करियर जगत सिंह सोलंकी का फिल्मी करियर करीब दो दशक पुराना है। उन्होंने वर्ष 2004 में ‘वज्र-द वेपन’ से फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे ‘खूब मिलाई जोड़ी’, ‘हो जाता है प्यार’ और ‘कॉलेज कैंपस’ जैसी फिल्मों में नजर आए। इसके बाद जगत सिंह को प्रकाश झा की फिल्मों में लगातार काम करने का मौका मिला।

वर्ष 2010 में आई प्रकाश झा की चर्चित राजनीतिक ड्रामा फिल्म ‘राजनीति’ में वे नजर आए। इसके बाद 2012 में ‘चक्रव्यूह’ और 2013 में ‘सत्याग्रह’ में भी उन्होंने अभिनय किया। वर्ष 2016 में आई ‘जय गंगाजल’ में उन्होंने अमरीक तिवारी का किरदार निभाया था। जगत सिंह के करियर की चर्चित फिल्मों में अलंकृता श्रीवास्तव निर्देशित ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ भी शामिल है।

इस फिल्म का निर्माण प्रकाश झा ने किया था।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।