आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आशुतोष रांका और सौरव दास को लेकर होने वाली सुनवाई में देरी को लेकर सवाल उठाए हैं. 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद 18 अक्टूबर को उनकी एसीईएम कोर्ट में सुनवाई होना थी, जो अभी तक नहीं हो सकी है.
दीपके ने रत्ना सिंह के मीडिया में दिए बयान को रिपोस्ट करते हुए कहा है कि सरकार जानबूझकर आशु और सौरव की अवैध गिरफ्तारी को लंबा खींच रही है.
इसके लिए वह हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, ताकि अदालती कार्यवाही में देरी हो, और रिहाई न हो सके.
देरी करने वाली चालें चल रहे हैं: दीपके
दीपके ने कहा है कि उन्हें जेल में रखने को कोई कानूनी आधार नहीं है, इसलिए वे उन्हें वहां रोके रखने के लिए देरी कराने वाली चालें चल रहे हैं.
The state is deliberately prolonging Ashu and Saurav s illegal arrest by using every dirty trick in the book to delay court proceedings and prevent their release.
They have no legal grounds to keep them behind bars, so they are resorting to delaying tactics to keep them there.
Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 18, 2026
सुबह 12 बजे होनी थी सुनवाई: रत्ना सिंह
सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहली बात यह सुनवाई सुबह 12 बजे होना थी. उसको टाल-टालकर यह शाम पांच बजे तक लाए हैं.
कोई हमें खबर नहीं दी गई है, कि हियरिंग होना है या नहीं होना है. सत्यापन प्रक्रिया को लेकर भी कुछ नहीं हुआ है.
सौरव के साथ क्या है, आशु के साथ क्या है, सीधे आए हैं, और बोला है कि धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं.
हमारे लॉयर ने काउंटर किया है, कि जिसने धमकी दी है, उसपर कार्रवाई कीजिए, लेकिन क्यों इनकी सुनवाई नहीं कर
📡 स्रोत: ABP Live
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
समय और न्याय की प्रतीक्षा में धैर्य और सहानुभूति की आवश्यकता है। जब कानूनी प्रक्रिया में देरी हो, तो शांत मन से अदालत की सुनवाई की प्रतीक्षा करें, न कि सार्वजनिक मंच पर गुस्सा या आरोप लगाएँ। हर किसी के अधिकार और गरिमा का सम्मान करते हुए, समाज को संवाद और कानून के प्रति विश्वास बढ़ाना चाहिए। इस प्रकार हम न्याय और सहिष्णुता के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं।