व्यापार

आठवां वेतन आयोग: पेंशन बंद होने की चर्चा पर अपडेट, रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आठवां वेतन आयोग: पेंशन बंद होने की चर्चा पर अपडेट, रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

8वें वेतन आयोग को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही एक खबर ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की चिंता बढ़ा दी थी. दावा किया जा रहा था कि कुछ रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन बंद हो सकती है या 2026 के बाद रिटायर होने वालों को ही पेंशन रिवीजन का फायदा मिलेगा. अब इस दावे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

एनसी-जेसीएम स्टाफ साइड के जनरल सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. उन्होंने कहा कि पेंशन बंद होने या कुछ रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन रिवीजन से बाहर किए जाने की बातें बेबुनियाद हैं. क्या बोले शिव गोपाल मिश्रा?

शिव गोपाल मिश्रा ने शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी कर पेंशनर्स को इस तरह की अफवाहों पर भरोसा नहीं करने को कहा है. उन्होंने बताया कि कई पेंशनर्स ने उनसे संपर्क किया था, क्योंकि सोशल मीडिया पर उनके नाम से ऐसे मैसेज फैलाए जा रहे थे जिनमें पेंशन बंद होने की बात कही गई थी.

मिश्रा ने साफ कहा कि ऐसी सभी बातें पूरी तरह गलत हैं और इन पर भरोसा नहीं करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि पेंशनर्स की पेंशन जारी रहेगी और पेंशन में सुधार को लेकर चर्चा चल रही है.

इस हफ्ते कब-कब रहेंगे बंद? जानें 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच RBI छुट्टी की पूरी लिस्ट क्या अब पेंशन बढ़ेगी?

सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा था कि सिर्फ 2026 के बाद रिटायर होने वाले कर्मचारियों को ही 8वें वेतन आयोग के तहत पेंशन रिवीजन का फायदा मिलेगा. इस पर भी मिश्रा ने कहा कि पहले या बाद में रिटायर हुए पेंशनर्स के मामले पर 8वें वेतन आयोग में चर्चा चल रही है.

यानी फिलहाल ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है कि पुराने पेंशनर्स को पेंशन रिवीजन से बाहर कर दिया जाएगा. पेंशन रिवीज

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।