व्यापार

आठवें वेतन आयोग: फिटमेंट फैक्टर 3.61 बनाम 4.0, कितना बढ़ेगा वेतन?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आठवें वेतन आयोग: फिटमेंट फैक्टर 3.61 बनाम 4.0, कितना बढ़ेगा वेतन?

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं. सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर है. अलग-अलग कर्मचारी और पेंशनर संगठनों ने 3.61, 3.833 और 4.00 फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है.

हालांकि, अभी इनमें से कोई भी आंकड़ा सरकार या 8वें वेतन आयोग की ओर से अंतिम रूप से तय नहीं किया गया है. फिटमेंट फैक्टर के आधार पर मौजूदा बेसिक पे को नए वेतन ढांचे में बदलाव किया जाता है. ऐसे में फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा, मौजूदा बेसिक पे से बनने वाली नई बेसिक सैलरी भी उतनी ही ज्यादा होगी.

अभी कितनी है बेसिक सैलरी? 7वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए न्यूनतम बेसिक पे 18000 रुपये प्रति माह तय की गई थी. 7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था, जिससे न्यूनतम बेसिक पे 7,000 रुपये से बढ़कर 18000 रुपये हुई थी.

अब 8वें वेतन आयोग में कर्मचारी संगठन इससे काफी ज्यादा फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं. पनीर के बाद अब घी पर एक्शन, इस राज्य ने लगाया 1 साल का बैन

फिटमेंट फैक्टर 3.61 हुआ तो कितनी होगी सैलरी?

सर्वे ऑफ इंडिया के मंत्रिस्तरीय कर्मचारी संघ ने 3.61 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है.

अगर न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये पर 3.61 का फिटमेंट फैक्टर लगाया

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।