राज्य

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन

रायपुर, 1 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा (CBT) के माध्यम से की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभाग ने आवेदन और परीक्षा की संभावित तिथियां भी जारी कर दी है।

जारी विज्ञापन के मुताबिक संविदा के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। वही विभाग के अनुसार भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच रखी गई है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने रायपुर में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह विषय शिक्षा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे हजारों उम्मीदवारों को नौकरी के नए विकल्प मिलेंगे और शिक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में कदम बढ़ेगा। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि स्थानीय शिक्षकों की संख्या बढ़ेगी, शिक्षा गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्रों को बेहतर शिक्षण संसाधन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।