आउटसोर्स कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गौतम बुद्ध नगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट और पोर्टल के शुभारंभ का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में विधायक तेजपाल नागर समेत अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विधायक ने कहा कि निगम के जरिए आउटसोर्स कर्मियों को उनके कौशल और काम के अनुसार बेहतर मानदेय और सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने इसे कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।