मनोरंजन

'आवारापन 2' का 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस, कलेक्शन 137 करोड़ पार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'आवारापन 2' का 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस, कलेक्शन 137 करोड़ पार

'आवारापन 2' को फैंस ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया. फिल्म को रिव्यूज भी अच्छे मिले. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हर गुजरते दिन के साथ शानदार कमाई कर रही है. आइए जानते हैं 11वें दिन यानी सोमवा को फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा. 'आवारापन 2' का 11वें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रात 10 बजे तक 1.38 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 10,922 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 10 परसेंट रही. फिल्म का टोटल कलेक्शन 137.63 करोड़ हो गया है. फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ने 22 करोड़ से ओपनिंग की. फिल्म को पहले दिन 9,033 शोज मिले. फिल्म को 45 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली थी. दूसरे दिन फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की और 33 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म को 10,496 शोज मिले और 55 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही. तीसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ का बिजनेस किया.

फिल्म को 9,403 शोज मिले और 45 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही.

ये भी पढ़ें- 'ब्रह्मास्त्र 2' पर लटकी तलवार, जियो स्टूडियो ने खींचे हाथ

चौथे दिन फिल्म की कमाई घटी. फिल्म ने 9.25 करोड़ कमाए. फिल्म को 10,849 शोज मिले थे. पांचवें दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ का बिजनेस किया. छठे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ कमाए और सातवें दिन फिल्म ने 6 करोड़ का बिजनेस किया. पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने 113.50 करोड़ कमाए.

आठवें दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ कमाए, नौवें दिन फिल्म ने 8.25 करोड़ का बिजनेस किया. दसवें दिन भी फिल्म ने 8.75 करोड़ कमाए. ये भी पढ़ें- <a href="https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/kangana-ranaut-gave-befitting-reply-to-each-of-them-ash

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।