मनोरंजन

'आवारापन 2' बनी साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, 'वेलकम टू द जंगल' को दी मात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'आवारापन 2' बनी साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, 'वेलकम टू द जंगल' को दी मात

इमरान हाशमी स्टारर और नितिन कक्कड़ निर्देशित 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में तो छप्परफाड़ कमाई की ही थी वहीं इसका दूसरा वीकेंड भी जबरदस्त रहा. इस बीच इस फिल्म ने 'सुपर-डुपर हिट' का टैग भी अपने नाम कर लिया है.

अब जानते हैं दूसरे मंडे को यानी 11वें दिन इस फिल्म की कमाई कितनी रही? 'आवारापन 2' ने 11वें दिन कितना किया कलेक्शन? इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की रिलीज से पहले किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा देगी.

शानदार म्यूजिक और नॉस्टैल्जिया फैक्टर 'आवारापन 2' के लिए काम कर गया और इसी के साथ ये फिल्म दर्शकों के दिलों में बस गई. ये फिल्म महज 11 दिनों में अपनी 45 करोड़ की लागत से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है और फिलहाल भर-भरकर मुनाफा बटोर रही है.

इन सबके बीच दूसरे मंडे यानी 11वें दिन इस फिल्म की कमाई में जबरदस्त मंदी देखी जा रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'आवारापन 2' ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 2.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 11 दिनों की कुल नेट कमाई 139 करोड़ रुपये हुई है.

बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ कमाए थे. इसके बाद इसने 8वें दिन 5.75 करोड़ कमाए. 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को इस फिल्म ने जबरदस्त तेजी दिखाते हुए 8.25 करोड़ कमा डाले. इसके बाद 'आवारापन 2' ने दूसरे संडे भी कमाई में उछाल दिखाया और 8.75 करोड़ की कमाई की थी. <div style="display: flex;

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।