'आवारापन 2' का नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 180 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

इमरान हशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म की कहानी और इमरान हाशमी का रोमांटिक अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. दुनियाभर में फिल्म ने धमाका करते हुए 180 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. 'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने नौवें दिन 8.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. फिल्म को 10,008 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 18 परसेंट रही. इसी के साथ फिल्म ने इंडिया में नेट 127.50 करोड़ का कलेक्शन किया. 152.11 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म के ओवरसीज मार्केट में कलेक्शन की बात करें तो नौवें दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ कमाए. फिल्म का टोटल ओवरसीज मार्केट में कलेक्शन 28.80 करोड़ हो गया है. ये इमरान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. दुनियाभर में फिल्म ने 180.91 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
ये भी पढ़ें- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर मोहसिन खान ने कर ली सगाई, मंगेतर संग शेयर की लव स्टोरी
'आवारापन 2' का डे वाइज बॉक्स ऑफिस फिल्म ने 22 करोड़ से ओपनिंग की थी. फिल्म को 9,033 शोज मिले और 45 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही.
दूसरे दिन फिल्म ने 33.75 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 10,496 शोज मिले. फिल्म को दूसरे दिन 55 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ कमाए. फिल्म को 9,403 शोज मिले और 45 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. चौथे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 10,849 शोज मिले और 22 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
पांचवें दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ कमाए और फिल्म को 11,060 शोज मिले. फिल्म को 28 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. छठे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 11,071 शोज मिले और 16 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. सातवें फिल्म का कलेक्शन 6 करोड़ रहा. फिल्म को 10,832 शोज मिले और 14 परसें
📡 स्रोत: ABP Live Film