राज्य

आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी

लेखक: DD Patna अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी

Marking : Lead All आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी EOU ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के पटना-बेगूसराय ठिकानों पर छापेमारी की। 3.43 करोड़ की अधिक संपत्ति के साक्ष्य मिले।

20 अगस्त , पटना (पटना, बिहार) : आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। EOU के अनुसार, अजय कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक जांच में उनकी ज्ञात आय और संपत्ति के मुकाबले करीब 3 करोड़ 43 लाख 78 हजार 300 रुपये की अधिक संपत्ति होने के साक्ष्य मिले हैं। आर्थिक अपराध इकाई की टीम द्वारा पटना स्थित बोर्ड कार्यालय, संबंधित परिसरों तथा बेगूसराय स्थित पैतृक आवास पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

तलाशी के दौरान संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच की जा रही है। EOU की कार्रवाई का उद्देश्य आय के ज्ञात स्रोतों और अर्जित संपत्तियों के बीच अंतर की विस्तृत जांच करना है। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस स्टोरी फोल्डर में : फोटो Caption : EOU ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के पटना-बेगूसराय ठिकानों पर छापेमारी की। 3.43 करोड़ की अधिक संपत्ति के साक्ष्य मिले।

D
DD Patna

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।