व्यापार

आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!

'धुरंधर' फेम एक्ट्रेस आयशा खान अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखती हैं. अब एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर की है, जिससे फैंस के बीच हलचल मच गई है. सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने सगाई कर ली? दरअसल, एक्ट्रेस ने एक मिस्ट्रीमैन के साथ प्रपोजल जैसी तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में वो डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं.

आयशा खान की फोटोज वायरल

फोटोज में आयशा मिस्ट्रीमैन को गले लगाते और हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं. आयशा व्हाइट कलर की वन स्ट्रैप ड्रेस में नजर आईं पूरे लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल बनाई है. आयशा इस दौरान खुश और एक्साइटेड नजर आईं.

फोटोज के कैप्शन में आयशा ने लिखा- एक सपना. इसके आगे उन्होंने जूलरी ब्रांड को टैग किया है. आयशा की फोटोज देखकर उनकी सगाई का अंदाजा हो रहा है. हालांकि, पोस्ट के कैप्शन से ये एक जूलरी ब्रांड का एड लग रहा है. खैर, सगाई को लेकर आयशा ने अभी तक कुछ कंफर्मेशन नहीं दी है. सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार पूछ रहे हैं कि क्या आयशा ने सगाई कर ली है. कुछ फैंस उन्हें बधाई भी दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

<div style="display: flex; flex-direction: row;

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।