आयशा वहाब बनीं अमेरिकी कांग्रेस की पहली अफगान-अमेरिकी सदस्य, मुश्किल बचपन से संसद तक तय किया लंबा सफर

आयशा वहाब का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उनका जन्म न्यूयॉर्क के क्वींस में हुआ था। बचपन में ही उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया। उनके पिता की हत्या कर दी गई थी और कुछ समय बाद उनकी मां का भी निधन हो गया। माता-पिता की मौत के बाद कैलिफोर्निया के बे एरिया में रहने वाले एक दंपति ने उन्हें गोद लिया।
📡 स्रोत: NewsData.io