आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' ने दूसरे दिन किया धमाका, इन 7 फिल्मों को पछाड़ा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' थिएटर में लगी है और अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म के दूसरे दिन की कमाई में जबरदस्त ग्रोथ भी देखने को मिली.
आइए जानते हैं दूसरे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 6,164 शोज मिले. फिल्म को 21 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
फिल्म ने पहले दिन 4.10 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म को पहले दिन 6,265 शोज मिले और 13 परसेंट की ऑक्यूपंसी मिली. फिल्म को शनिवार को 317,835 फुटफॉल मिला. दो दिन में फिल्म को 505,684 फुटफॉल मिला.
दुनियाभर में 'उड़ता तीर' ने किया इतना कलेक्शन
फिल्म ने 11.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने 13.53 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया.
फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 1.50 करोड़ की कमाई की. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने टोटल 2.75 करोड़ कमाए. दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 16.28 करोड़ हो गया है.
'उड़ता तीर' ने इन फिल्मों को पछाड़ा
दूसरे दिन की कमाई के मामले में 'उड़ता तीर' ने आयुष्मान खुराना की इन 7 फिल्मों को पछाड़ दिया.
फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' ने दूसरे दिन 5.75 करोड़ कमाए थे.
वहीं 'एक्शन हीरो' ने 2.16 करोड़ का बिजनेस किया. 'डॉक्टर जी' ने 5.22 करोड़ का बिजनेस किया था.
फिल्म 'अनेक' ने दूसरे दिन 2.20 करोड़ का बिजनेस किया था. 'चंडीगढ़ करे आशिकी' ने दूसरे दिन 4.87 करोड़ कलेक्शन किया. 'अंधाधुन' ने 5.10 करोड़ का कलेक्शन किया. 'बरेली की बर्फी' ने 3.95 करोड़ का कलेक्शन किया.
फिल्म को आकाश कौशिक, अमित मलिक ने डायरेक्ट किया. फिल्म के सिनमेटोग्राफर सुनील पटेल हैं. फिल्म का जॉनर कॉमेड, एक्शन, एडवेंचर है.
फिल्म की कास्ट की बात करें तो आयुष्मान खुराना, सारा अली खान लीड रोल में हैं.
फिल्म में पारुल गुलाटी, राम कपूर, राहुल बोस, गुलशन ग्रोवर, ब्रिजेंद्र काला जैसे स्टार्स नजर आए. आयुष्मान और सारा की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है.
फिल्म में आयुष्मा
📡 स्रोत: ABP Live Film