आयुष्मान योजना में अनियमितता पर दो अस्पतालों पर कार्रवाई, निलंबन के साथ स्टॉप पेमेंट की कार्यवाही
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सिद्धांता रेडक्रॉस सुपर स्पेशलिटी और सृष्टि हॉस्पिटल के खिलाफ जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया गया निर्णय, शिकायतों और योजना प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर सख्ती
भोपाल। आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के तहत सामने आई अनियमितताओं के मामले में भोपाल के दो अस्पतालों पर राज्य स्वास्थ्य एजेंसी, मध्यप्रदेश ने कार्रवाई की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की जांच रिपोर्ट और उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के बाद सिद्धांता रेडक्रॉस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और सृष्टि हॉस्पिटल को योजना से निलंबित करते हुए स्टॉप पेमेंट की कार्रवाई की गई है।
राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद शाह ने बताया कि दोनों अस्पतालों के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदनों और उपलब्ध दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। इसके बाद नियमानुसार निलंबन और स्टॉप पेमेंट का निर्णय लिया गया।
सिद्धांता रेडक्रॉस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संबंध में सीएमएचओ की ओर से अस्पताल के पंजीयन एवं अनुज्ञप्ति निरस्तीकरण को लेकर भी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। अस्पताल के विरुद्ध पूर्व में प्राप्त शिकायतों और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई।
इसी तरह सृष्टि हॉस्पिटल के मामले में भी सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के तहत अस्पताल का निलंबन किया गया है। इसके साथ ही अस्पताल का स्टॉप पेमेंट भी किया गया है।
राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान भारत निरामयम् योजना में किसी भी तरह की अनियमितता या योजना के प्रावधानों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा। योजना के पात्र हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध उपचार उपलब्ध कराना एजेंसी की प्राथमिकता है।
शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के तहत अनियमितताओं के कारण भोपाल के सिद्धांता रेडक्रॉस सुपर स्पेशलिटी और सृष्टि हॉस्पिटल पर राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने कार्रवाई की है। यह विषय अस्पतालों की योजना के तहत लाभार्थियों को नकद सहायता देने में हुई दुरुपयोग और दस्तावेज़ीकरण की गलतियों पर आधारित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सरकार योजनाओं के कड़ाई से निगरानी कर रही है और किसी भी अनियमितता पर तुरंत कदम उठा रही है। आम जनता पर इसका असर यह है कि योजना के लाभार्थियों को भरोसा मिलेगा कि उनके अधिकार