अभाविप की मांग पर उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा मेडिकल इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ाने का स्वागत

कानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों एवं चिकित्सा विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस (MBBS) एवं बीडीएस (BDS) इंटर्न्स के मासिक स्टाइपेंड को ₹12,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने के निर्णय का स्वागत करती है।
यह निर्णय प्रदेश के मेडिकल विद्यार्थियों एवं इंटर्न्स की लंबे समय से चली आ रही न्यायसंगत मांग को स्वीकार किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अभाविप ने मेडिकल इंटर्न्स के सम्मानजनक स्टाइपेंड की मांग को लेकर शासन-प्रशासन के समक्ष लगातार विषय उठाया तथा पूर्व में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी को ...
📡 स्रोत: NewsData.io