अभी तक मध्यप्रदेश को 8 मेडल एशियन गेम्स में मिलें हैं : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उन्होंने कहा कि हम जल्द ही मलखंभ की अकादमी उज्जैन में शुरु कर रहे हैं। टैलेंट सर्च के माध्यम से नई प्रतिभा को तलाश कर उन्हें उत्कृष्ट खिलाड़ी बनाने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। श्री सारंग ने कहा कि अलग-अलग कार्यक्रम के माध्यम से समाज में फिटनेस को बढ़ावा दे रहे हैं। फॉरेन कोचेस के माध्यम से खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश सबसे ज्यादा खेल अधोसंरचना वाला राज्य बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स योजना अंतर्गत प्रदेश की सभी 230 विधानसभा में एक खेल अधोसंरचना का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक मध्यप्रदेश को 8 मेडल एशियन गेम्स में मिलें हैं। हमारे खिलाड़ियों ने स्वर्ण से लेकर कांस्य पदक तक जीता है। एशियन गेम्स में हमारी अच्छी सहभागिता रही है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि एशियन वुमेंस हॉकी चौम्पियनशिप और एशियन रोइँग चौम्पियनशिप का आयोजन भोपाल में कर रहे हैं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने एशियन गेम्स में 8 पदकों की उपलब्धि पर गर्व जताया और उज्जैन में मलखंभ अकादमी के उद्घाटन की घोषणा की। यह पहल राज्य की खेल प्रतिभा को पहचानने और विकसित करने के लिए टैलेंट सर्च कार्यक्रम पर आधारित है। फॉरेन कोचेस द्वारा प्रशिक्षण देकर खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जा रहा है। इस कदम से युवा वर्ग में फिटनेस और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, जिससे स्वास्थ्य सुधार और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। राज्य की खेल प्रतिष्ठा