राजनीति

अभिभाषक संघ चुनाव : नाम वापसी नहीं चार पदों पर होगा चुनाव, 11 उम्मीदवार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अभिभाषक संघ चुनाव : नाम वापसी नहीं चार पदों पर होगा चुनाव, 11 उम्मीदवार

रायसेन | जिला अभिभाषक संघ चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। तय समय में किसी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। अब अध्यक्ष, पुरुष उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पद पर चुनाव होगा। इन चार पदों के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। शेष 13 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा मुकाबला है। संघर्ष शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, पवन चौबे, धर्मेंद्र परिहार आमने-सामने हैं। सचिव पद पर जगदीश प्रसाद रजक, राजमल जैन, मुकेश शाक्य के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। पुरुष उपाध्यक्ष पद पर दौलतराम सेन, सनत पांडे के बीच सीधा मुकाबला है।

सहसचिव पद पर जितेंद्र राय, श्रीकांत गौर के बीच मुकाबला होगा। संघ की 17 सदस्यीय कार्यकारिणी में महिला उपाध्यक्ष पद पर सुमन गुप्ता निर्विरोध चुनी गईं। कोषाध्यक्ष पद पर पूजा मांझी निर्विरोध चुनी गईं। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कालूराम प्रजापति निर्विरोध चुने गए।

मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता विजय धाकड़ के अनुसार मतदान 7 सितंबर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक होगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।