अभिभाषक संघ कोलारस ने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को कई मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कोलारस - केंद्रीय मंत्री सिंधिया के कोलारस में आगमन पर अभिभाषक संघ कोलारस के अधिवक्ताओं के द्वारा कोलारस नगर में व्याप्त जनहित की गंभीर समस्याओं के निराकरण के संबंध में ज्योतिरादित्य सिंधिया क्षेत्रीय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को एक ज्ञापन सौंपा।
कोलारस नगर में थीम रोड की मुख्य मांग रही
थीम रोड के साथ साथ कई समस्याओं के निराकरण के लिए सौंपा जिसमें मुख रूप से हमारे कोलारस नगर में एडीजे न्यायालय की स्थापना एवं नगर में थीम रोड डिवाइडर सहित निर्माण करने के लिए एवं कोलारस के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण शासकीय कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार रोकने के संबंध में ज्ञापन दिया है।