विदेश

अभिजीत दिपके को मोदी विरोधी काम के लिए अमेरिका से मिल रही फंडिंग? अमेरिकी सिंगर का दावा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अभिजीत दिपके को मोदी विरोधी काम के लिए अमेरिका से मिल रही फंडिंग? अमेरिकी सिंगर का दावा

अमेरिका की मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी फैन हैं.

वो पीएम मोदी, भारत और भारतीय संस्कृति के प्रति कई बार अपना प्यार जाहिर कर चुकी हैं.

उन्होंने कई मौके पर पीएम मोदी की तारीफ की है और अब एक बार फिर से वो पीएम मोदी के समर्थन में उतर आई हैं.

वो भी उस वक्त में जब भारत में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक के बाद एक प्रोटेस्ट करते हुए सरकार की मुश्किलें बढ़ा रही हैं.

पीएम का सपोर्ट करते हुए मैरी ने सीजेपी पर आरोप लगाया है कि सीजेपी को उनके देश यानी अमेरिका से फंडिंग हो रही है.

मैरी मिलबेन का आरोप- सीजेपी को हो रही अमेरिका से फंडिंग

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए मैरी मिलबेन ने सीजेपी पर अमेरिका से फंडिंग का आरोप लगाते हुए भारत की युवा पीढ़ी से सीजेपी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कहा है.

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'भारतीय युवा देशभक्तों ये आपके लिए चुप बैठने का वक्त नहीं है.

जो अमेरिकी पीएम मोदी की लीडरशिप में आपके भविष्य में बाधा बन रहे हैं, वो लोग अभिजीत दिपके को अमेरिका से फंडिंग कर रहे हैं. लेकिन आप डरना मत, आपके पीएम ने 25 साल देश सेवा के लिए दिए हैं.

इनमें वो 12 साल से पीएम है और लगातार तीसरी बार पीएम चुने गए. वो मेरे देश के उन लोगों के खिलाफ नहीं झुकेंगे जो गड़बड़ी कर रहे हैं.'

To all the beautiful young patriots in India: This is not the time to be silent. @abhijeet_dipke and the @Cockroachisback are being funded by donors in the U.S.

who are against Prime Minister @NarendraModi and your future under his leadership. Do not fear, my young patriots.

Your Prime Minister, who has served India for 25 years, 12 years as Prime Minister, elected three consecutive terms, is not going to bow to disruptive forces from my country.

And these select donors have a pattern globally - target conservative global leaders, find an U.S.

educated perso

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।